दतिया नगर: बुंदेला कॉलोनी की युवती से मुरैना के युवक ने किया दुष्कर्म, कोतवाली में मामला दर्ज
दतिया कोतवाली में बुंदेला कॉलोनी निवासी युवती ने मुरैना के गोपालपुरा के युवक पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया हैं. युवती मूलत हापुड़ उत्तर प्रदेश की रहने वाली है जो कुछ दिनों से बुंदेला कॉलोनी में रहती है उसने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आकाश सिंह निवासी ग्राम गोपालपुरा मुरैना ने उसके साथ 24 अगस्त 2024 से लेकर अब तक लगातार दुष्कर्म किया औऱ धमकी दी.