बक्सर: बाइक से शराब तस्करी का खुलासा, एक अभियुक्त गिरफ्तार, दूसरा फरार
Buxar, Buxar | Apr 15, 2026 टाउन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बाइक से शराब लेकर जा रहे दो युवकों में से एक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने गिरफ्तार युवक के पास से 16.5 लीटर शराब और एक बाइक बरामद की है। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि मठिया मोड़ से बाजार समिति की ओर एक बाइक पर सवार 2 युवक शराब लेकर जा रहे हैं।