गुन्नौर: गांव रसूलपुर में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, दो लोग घायल
गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव रसूलपुर में बुधवार शाम करीब 7 बजे रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई।जिसमें एक पक्ष से सोनू और दूसरे पक्ष से उमेश घायल हो गए।दोनों पक्षों ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने दोनों घायलों को मेडिकल के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुन्नौर में भर्ती कराया।