गभाना: गभाना क्षेत्र में दिल्ली-कानपुर रेलवे लाइन पर मिला युवक का शव, शिनाख्त नहीं हो सकी
गभाना क्षेत्र में दिल्ली-कानपुर रेलवे लाइन पर बुधवार सुबह करीब 6 बजे एक युवक का शव मिलने से इलाके में खलबली मच गई। शव रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन युवक की पहचान नहीं हो सकी। इंस्पेक्टर शशि कुमार के अनुसार, मृतक की उम्र करीब 30 से 32 वर्ष प्रतीत हो रही