ज्वालामुखी: ज्वालामुखी में 1.89 किलो चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार
कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी में पुलिस और स्पैशल डिटैक्शन टीम ने वार्ड नंबर-4 में एक मकान से 1 किलो 890 ग्राम चरस बरामद कर दो स्थानीय युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों पर पहले से ही नशे के मामलों के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर मामले की गहन जांच शुरू की है।