दिवाली की मस्ती पड़ी भारी, रेलवे ट्रैक पर रॉकेट और ट्रेन से आतिशबाजी, आरोपी युवक गिरफ्तार
बिलासपुर के उसलापुर रेलवे स्टेशन पर दिवाली के दौरान रेलवे ट्रैक पर रॉकेट छोड़ने और चलती दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस से आतिशबाजी करने का मामला सामने आया था। पेंड्रारोड RPF और GRP की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सुरजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। रेलवे ट्रैक और चलती ट्रेन के आसपास आतिशबाजी करना यात्रियों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन सकता है।
#BilaspurNews #ChhattisgarhNews #IndianRailways #RPF #RailwaySafety