किशनगंज: नाहरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 104 किलो डोडा चूरा बरामद, बिना नंबर का टैम्पो किया गया जब्त
जानकारी गुरुवार सुबह 10 बजे मिली नाहरगढ़ थाना पुलिस ने विशेष अभियान नशा-विनाश के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 104.100 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी और वृताधिकारी छुट्टन लाल मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुना रोड पर नाकाबंदी के दौरान लोडिंग टैम्पो को रोका।