बक्सर: पंचकोसी परिक्रमा एडवाइजरी के बाद नगर की सड़कें सूनसान, गोलंबर टर्निंग पॉइंट पर भी नहीं पहुंचे बड़े वाहन
Buxar, Buxar | Nov 24, 2024 पांच दिवसीय खानपान आधारित चल रहे पंचकोसी परिक्रमा के अंतिम दिन आज रविवार को पांचवा व अंतिम पड़ाव है. जिसको देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा एडवाइजरी जारी की गई है. नगर मे उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए वाहन संचालन के एडवाइजरी को लेकर अमल किया गया है. जिसके अनुसार 4 बजे सुबह मे ही नगर से होकर संचालित होने वाले सभी बड़े वाहनो को नगर से काफी पहले ही रोक दिया गया है