बक्सर: बक्सर SP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद, पुलिस हिरासत से फरार बाइक लुटेरा 12 घंटे में साहोपरा गांव से गिरफ्तार
Buxar, Buxar | Nov 23, 2024 एक दिन पूर्व शुक्रवार को संध्या लगभग 6 बजे पुलिस कस्टडी से फरार कैदी चंदन कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है. जिससे पुलिस ने राहत की सांस ली है. करीब 12 घंटे के अंदर पुलिस को यह सफलता शनिवार को सुबह औद्योगिक थाना क्षेत्र के साहोपारा गांव के पास मिली. फरारी के बाद दोबारा पुलिस के हत्थे चढ़ा चंदन कुमार यादव मझरियां निवासी राधेश्याम यादव का पुत्र है.