बक्सर: महदह के राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में जनरेटिव एआई और तकनीक पर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित
Buxar, Buxar | Nov 23, 2024 शनिवार को महदह पुलिस लाइन स्थित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय बक्सर में प्रकाश एआई के सहयोग से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और तकनीकी प्रगति पर केंद्रित 2 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. राम नरेश राय के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों को अत्याधुनिक ज्ञान और उद्योग अंतर्दृष्टि से लैस करना था।