मढ़ौरा: बरदहियां पिपरपांती स्थित किराना दुकान में चोरी, प्राथमिकी दर्ज
थानाक्षेत्र के बरदहियां पिपरपांती स्थित किराना दुकान में हुई चोरी मामले में स्थानीय पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरु कर दिया है। पुलिस ने बुधवार की सुबह ग्यारह बजे बताया कि बरदहियां पिपरपांती स्थित किराना दुकान के मालिक मनोकामना कुमार के आवेदन पर अज्ञात के विरुद्ध चोरी की प्राथमिकी दर्ज करते कार्रवाई शुरु कर दी गयी है।