बांका: मंदार महोत्सव की तैयारियों का डीएम और एसपी ने लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश
Banka, Banka | Jan 9, 2025 बांका डीएम अंशुल कुमार व एसपी उपेन्द्रनाथ वर्मा ने गुरुवार की दोपहर करीब 3 बजे मंदार महोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीएम द्वारा कृषि प्रदर्शनी में किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया गया। कृषि प्रदर्शनी के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कृषि प्रदर्शनी स्थल पर स्थित शौचालय के साफ-सफाई बनाए रखने का निर्देश दिया।