बांका: करहरिया गांव के युवक को चोरी करने से मना करने पर भाइयों ने की मारपीट, थाने में शिकायत दर्ज
Banka, Banka | Jan 9, 2025 करहरिया गांव के युवक सनम कुमार ने चोरी करने के लिए जाने से इंनकार कर दिया तो उसके ही दो भाइयों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की। घटना गुरुवार की है। जहां युवक सनम कुमार अपने सौतेले भाई के साथ गुरुवार की दोपहर बाद करीब 2:30 बजे थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए संतोष कुमार और सन्नी कुमार के विरुद्ध से लिखित शिकायत किया है। पुलिस जांच कर रही है।