बांका: डिलीवरी बॉय से लूटपाट मामले में फरार दूसरा अपराधी गिरफ्तार, सहायक थाना नवादा पुलिस ने भेजा जेल
Banka, Banka | Jan 9, 2025 सहायक थाना नवादा ने अलीपुर गांव के पास मीशो प्राइवेट कंपनी के डिलीवरी बॉय से लूटपाट मामले में फरार दूसरे अपराधी को नवादा पुलिस ने गिरफ्तार किया। गुरुवार की शाम करीब 4 बजे आरोपी को जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष पंकज किशोर ने बताया कि लूटपाट मामले में दूसरे आरोपी दिलखुश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। पूर्व में भी घटना में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया