नवरात्रि पर्व को लेकर AB रोड पर अस्थायी अतिक्रमण हटाने की मुहिम |
देवास। नवरात्रि पर्व के दौरान माता चामुंडा टेकरी पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं को दर्शन के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो और यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे, इसी उद्देश्य से देवास पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
देवास एसपी पुनीत गेहलोत के मार्गदर्शन में एबी रोड पर अस्थायी अतिक्रमण हटाने की मुहिम चलाई गई। इस दौरान सड़क किनारे अस्थायी रूप से किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई, ताकि श्रद्धालुओं की आवाजाही सुगम हो सके और यातायात बाधित न हो।
नवरात्रि के दौरान माता टेकरी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और सुगम दर्शन को प्राथमिकता दी जा रही है। प्रशासन का उद्देश्य है कि देशभर से आने वाले श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के माता के दर्शन कर सकें और नवरात्रि पर्व शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो।