विजयदशमी पर देवास पुलिस ने किया शस्त्र पूजन, कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट रहे उपस्थित
विजयदशमी के पावन अवसर पर देवास पुलिस द्वारा शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री श्री तुलसी सिलावट मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, महापौर एवं विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विधि-विधान से शस्त्र पूजन कर परंपरा का निर्वहन किया गया। वहीं, देवास पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोत ने समस्त नगरवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएँ देते हुए पर्व की बधाई दी।
शस्त्र पूजन — शौर्य, कर्तव्य, सुरक्षा और धर्म की रक्षा के संकल्प का प्रतीक।