धमदाहा: धमदाहा के एसडीएम ने मॉडल माधव उच्च विद्यालय कुँआरी का किया औचक निरीक्षण, शिक्षकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
धमदाहा :- धमदाहा अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम ने मंगलवार को मॉडल माधव उच्च विद्यालय, कुँआरी का औचक निरीक्षण कर विद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वर्ग कक्षों में चल रही पढ़ाई, कंप्यूटर लैब, विद्यालय परिसर एवं अन्य व्यवस्थाओं की गहन जांच की।