देवास: किर्लोस्कर कंपनी में विधिक सेवा प्राधिकरण ने विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया
Dewas, Dewas | Nov 8, 2024 मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास अजय प्रकाश मिश्र के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के उपलक्ष में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा “न्यायोत्सव-विधिक सेवा सप्ताह” अंतर्गत किर्लोस्कर कंपनी देवास में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया।