देवास: राधागंज में आबकारी विभाग की कार्रवाई, स्कूटर जब्त
Dewas, Dewas | Nov 8, 2024 राधागंज गली नंबर 5 के रिहायशी मकान पर अचानक दबिश दी गई तलाशी में आरोपी के घर से 64 पाव विदेशी मदिरा, 150 पाव प्लेन देशी मदिरा, 60 बीयर केन और 4 बोतल रम विदेशी मदिरा कुल जप्त मदिरा की मात्रा 71.52 बल्क लीटर हुई, आरोपी के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) एवं 34(2) के तहत कार्यवाही की गई।