जयसिंहनगर: बनसुकली में अस्थायी पटाखा दुकानों का एसडीएम, तहसीलदार और सीधी थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण
जिले के अंतिम छोर में स्थित सीधी थाना क्षेत्र अंतर्गत बनसुकली में खोले गए अस्थायी पटाखा दुकानों का एसडीएम, तहसीलदार, सीधी थाना प्रभारी ने मंगलवार की शाम 4 बजे निरीक्षण किया है। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने दुकानदारों को आवश्यक दिशा निर्देश दियें है। इस दौरान एसडीएम श्रीमती प्रगति वर्मा, तहसीलदार सुषमा धुर्वे, थाना प्रभारी सीधी राजकुमार मिश्रा उपस्थित रहे।