ग्वालियर गिर्द: कोचिंग संस्थान के बाहर छात्रों के 2 गुटों में हुई मारपीट, वीडियो वायरल
कोचिंग संस्थानों के बाहर छात्रों के बीच मारपीट अब आम हो गई है।विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के पटेल नगर इलाके में एक बार फिर एक कोचिंग के 2 छात्रों के गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई।विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट के बाद पत्थरबाजी तक हुई। राहगीरों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो पुलिस के पास भी मंगलवार को दोपहर 1 बजे पहुंचा है।