हाथरस: भीषण गर्मी में आने जाने वाले यात्रियों को राहत दिलाने के लिए हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर वितरित किया गया ठंडा शरबत
जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर 19 मई रविवार के दिन भीषण गर्मी में रेल से यात्रा करने वाले एवं रेलवे स्टेशन पर आने जाने वाले लोगों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए शहर की समाजसेवी संस्थाओं द्वारा हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर ठंडा शरबत वितरित किया गया। ठंडा शरबत पीने के बाद आने जाने वाले यात्रियों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिली।