हाथरस: गांव नगला भुस पर बीती रात दो बाइकों की टक्कर में एक शख्स हुआ गंभीर रूप से घायल, हायर मेडिकल सेंटर के लिए किया गया रेफर
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव नगला भुस पर बीती रात दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक पर सवार एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में शख्स को उपचार के लिए पुलिस कर्मियों द्वारा जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। इमरजेंसी वार्ड में प्राथमिक उपचार देने के बाद डॉक्टरों ने घायल बाइक सवार युवक को हायर मेडिकल सेंटर के लिए रेफर कर दिया।