हाथरस: हाथरस गेट पुलिस व ANTF यूनिट आगरा जोन ने 02 गांजा तस्कर किये गिरफ्तार, कब्जे से अवैध गांजा, एक आयशर कैंटर गाडी की बरामद
हाथरस गेट पुलिस एवं एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स यूनिट आगरा जोन ने शनिवार कोमुखबिर की सूचना पर 02 गांजा तस्करों बृजमोहन उर्फ मस्सू पुत्र लाल सिंह निवासी गढी नन्दराम व देवेन्द्र उर्फ देव पुत्र भूरी सिंह निवासी रामपुर बगटरा थाना इगलास को फौजी ढाबा के पीछे से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। जिनके कब्जे से 05 किलोग्राम गांजा, कैंटर गाड़ी आदि बरामद हुए है।