हाथरस: सीडीओ हाथरस ने जिला अस्पताल का किया आकस्मिक निरीक्षण अधीनस्थों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
मुख्य विकास अधिकारी हाथरस साहित्य प्रकाश मिश्र के द्वारा आज अपनी टीम के साथ जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जहां उनके द्वारा ओपीडी, दवा वितरण काउंटर, डॉक्टर रूम के साथ ही इमरजेंसी वार्डो का निरीक्षण किया गया। साफ सफाई आदि को लेकर उनके द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।