हाथरस: गांव अईयापुर खुर्द में मामूली बात को लेकर पड़ोसियों ने एक परिवार के चार लोगों को मारपीट कर किया घायल पुलिस जांच में जुटी
जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव अईयापुर खुर्द में बीती रात मामूली बात को लेकर पड़ोसियों ने एक परिवार के चार लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों की शिकायत पर पुलिस ने घायलों का जिला अस्पताल लाकर डाक्टरी परीक्षण कराया है। सदर कोतवाली पुलिस ने पीड़ित घायलों द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर मामले को लेकर आगे की आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है।