तोशाम: तोशाम से सीईटी परीक्षा देने वालों के लिए रोडवेज कर्मचारियों ने की पूरी तैयारी
Tosham, Bhiwani | Jul 24, 2025 तोशाम से विभिन्न जगहों पर सीईटी की परीक्षा देने वालों की सुविधा के लिए सरकार एवं डीसी साहिल गुप्ता के निर्देशानुसार तोशाम रोड़वेज प्रशासन ने 26 व 27 जुलाई को बसों की रवानगी के लिए पूरी तैयारी कर ली है। इसके साथ ही बसों के बारे में पूछताछ के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। इन हेल्पलाइन नंबरों से कोई भी परीक्षार्थी बस का टाईम-टेबल की जानकारी ले सकता है।