तोशाम: हरफूल जाट जुलानी वाला का नाम भारतीय इतिहास में गौसेवा के पर्याय के रूप में दर्ज: महेन्द्र सिंह गोदारा
Tosham, Bhiwani | Jul 22, 2025 आगामी 27 जुलाई को गांव खावा में एक महत्वपूर्ण आयोजन होने जा रहा है, जहां महान गौभक्त हरफूल जाट जुलानी वाला का बलिदान दिवस मनाया जाएगा। यह समारोह गांव में स्थित हरफूल जाट जुलानी वाला गौशाला प्रांगण में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इस कार्यक्रम का संयुक्त रूप से आयोजन गौ किसान समृद्धि ट्रस्ट और ग्राम स्वराज किसान मोर्चा द्वारा किया जा रहा है।