तोशाम: नीति आयोग के पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य, सरकार 75% तक देगी अनुदान: तोशाम एसडीएम
Tosham, Bhiwani | Jul 18, 2025 एसडीएम डॉ अशवीर सिंह नैन ने कहा कि नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग व हरेडा के माध्यम से ऊर्जा संरक्षण एवं सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा ग्रिड कनेक्टेड सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना चलाई जा रही है। इसी योजना के तहत प्रदेश सरकार द्वारा उपमंडल की पंजीकृत अनुसूचित व पिछड़े वर्ग की धर्मशालाओं में 75 प्रतिशत अनुदान पर ग्रिड कनेक्टेड सोलर पावर प्लांट