तोशाम: राजकीय मॉडल विद्यालय तोशाम में स्टाफ और प्राचार्य के बीच विवाद पर हुई बैठक
Tosham, Bhiwani | Jul 20, 2025 तोशाम के वीर शहीद ईश्वर सिंह पंघाल राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के कुछ स्टाफ सदस्यों और प्राचार्य के बीच विभिन्न मुद्दों को लेकर बने विवाद के चलते रविवार को विद्यालय में एसएमसी सदस्यों तथा अभिभावकों की एक बैठक आयोजित हुई। जिसमें उपस्थित लोगों ने कुछ स्टाफ सदस्यों तथा प्राचार्य दोनों पक्षों को सुना।