सिंगरौली: गोभा चौकी क्षेत्र के पिपराकुरुंद गांव में कुनबी मोड़ पर रेत के अवैध कारोबार में लगा ट्रैक्टर पलटा, चालक की दबकर हुई मौत
सिंगरौली जिले में रेत का अवैध कारोबार रोकने का नाम नहीं ले रहा है और उन्हीं रेत के अवैध कारोबार में लगे वाहनों से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। जहां आज फिर बैढन थाना के गोभा चौकी अंतर्गत पिपरा कुरुंद गाँव के कुनबी मोड़ ललन शाहू के घर के पास रेत के अवैध कारोबार में लगा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया।जिसमें ट्रैक्टर चालक की उसी के नीचे दबकर मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए मर्ग कायम कर पीएम के लिए भेज दिया और इस पूरे मामले पर जांच शुरू कर दी है।