बदलापुर: बदलापुर महोत्सव के आयोजन को लेकर विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने की प्रेस कांफ्रेंस
बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के सरोखनपुर स्थित सल्तनत बहादुर इंटर कॉलेज में 1 नवंबर से तीन दिवसीय बदलापुर महोत्सव का आयोजन होगा। महोत्सव में स्थानीय एवं बाहरी कलाकार अपनी प्रस्तुतियाँ देंगे। कार्यक्रम को लेकर गुरुवार की दोपहर लगभग 3 बजे बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने प्रेस कांफ्रेंस करके कार्यक्रम के बारे मे विस्तृत जानकारी दी.