सासनी: राशन न मिलने पर राशन डीलर और ग्राहक के बीच आपसी कासुनी के बाद हुई मारपीट, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Sasni, Hathras | Apr 3, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव हर्दपुर में राशन न मिलने पर ग्राहक व राशन डीलर के बीच आपसी कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। सासनी कोतवाली पहुंचकर दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की गई। सासनी कोतवाली प्रभारी अवधेश कुमार ने फोन पर बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले में जांच कर आगे कार्यवाही शुरू कर दी है।