किशनगंज: किशनगंज में अवैध विस्फोट से फसलों को हुआ नुकसान, किसानों को जान का खतरा
मंगलवार दोपहर 3 बजे जानकारी मिली कि कस्बे के मिसाई रोड पर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के समीप पत्थर ब्लास्टिंग से इन दिनों आसपास के किसानों की जान जोखिम में है। विस्फोट के चलते पत्थरों के बड़े- बड़े टुकड़े उड़कर खेतों में गिर रहे हैं। इससे न केवल फसलों को नुकसान हो रहा है, बल्कि किसानों को घायल होने और जान का भी खतरा बना हुआ है।