पटना ग्रामीण: राजीव नगर में चेन स्नैचिंग का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
पटना के राजीव नगर थानांतर्गत फ्रेंड्स कॉलोनी में महिला से चेन छीने जाने की घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का खुलासा किया है। सूचना मिलते ही टीम ने पहले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया,जिसकी निशानदेही पर दो अन्य अभियुक्तों को भी दबोच लिया गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने चार मोबाइल फोन, सोने की तीन चेन तथा एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।