बलरामपुर: सीडीओ ने आबर के वृद्धाश्रम, चाइल्ड केयर पहलवारा व बचपन डे सेंटर का निरीक्षण, बच्चों पर ध्यान देने के दिए निर्देश
सीडीओ हिमांशु गुप्ता ने रविवार को जनपद के विभिन्न सामाजिक संस्थानों और विकास कार्यों का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण की शुरुआत ऑबर स्थित वृद्धावस्था आश्रम से हुई, जहां उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों के रहने, भोजन, स्वास्थ्य और देखभाल की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों को सुरक्षित और आरामदायक माहौल उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है