बलरामपुर: ललिया क्षेत्र में बूढ़ी राप्ती नदी का बढ़ता जलस्तर ग्रामीणों के लिए मुसीबत बना, सड़कों पर बह रहा पानी
बूढ़ी राप्ती नदी के जलस्तर में वृद्धि से आस-पास के गांवों के ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नदी का पानी ग्रामीण संपर्क मार्गों पर आ जाने से चंदनजोत, बरगदी, साखीरेत सहित कई गांवों के लोगों के लिए दिक्कत का सबब बन गई है। ग्रामीणों को घुटने तक पानी से होकर जान जोखिम में डालकर गांव तक पहुंचना पड़ रहा है।