बलरामपुर: महराजगंज तराई पुलिस ने कौवापुर तिराहे से नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
थाना महराजगंज तराई पुलिस ने नाबालिग लड़की को शादी की नियत से बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। वादी, थाना तुलसीपुर निवासी ने तहरीर दी थी कि सोनू पुत्र मजनू, निवासी ग्राम कल्यानपुर, पोस्ट नैकिनिया, थाना तुलसीपुर उनकी करीब 14 वर्षीय नातिन को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है।जिस पर थाना महराजगंज तराई में मुकदमा दर्ज हुआ है।