बलरामपुर: कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाया गया रात्रि चेकिंग अभियान, आम जन-मानस को दिलाया गया सुरक्षा का एहसास
रविवार रात 12 बजे जनपद में कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने एवं चोरी, लूट, नकबजनी, वाहन चोरी जैसी आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना बनाये रखने के उद्देश्य से जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में व्यापक रात्रि कालीन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। लोगों को सुरक्षा का एहसास दिलाते हुए अफवाहों पर ध्यान न देने को कहा जा रहा है।