सहसवान: भाजपा को बंगाल में मिल रही बंपर जीत को लेकर दहगवाँ में भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल
05 राज्यों में हुये विधानसभा चुनाव की चल रही मतगणना में बीजेपी को बंगाल में मिल रही बम्पर जीत को लेकर बदायूँ के सहसवान में भाजपा कार्यकर्ताओ में जश्न का माहौल है। भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र गुप्ता के आवास पर जश्न का माहौल है। दहगवाँ में बैंड बाजे के साथ भाजपा कार्यकर्ताओ में जश्न मनाया गया है।