कोल: कौड़ियागंज के कब्रिस्तान में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने पत्नी पर लगाया हत्या के बाद शव लटकवाने का आरोप
Koil, Aligarh | Mar 22, 2024 अकराबाद के कस्बा कौड़ियागंज के कब्रिस्तान में युवक का शव पेड़ से लटका मिला है। आरोप है कि मृतक की पत्नी के अन्य युवक से अवैध संबंध थे और मृतक युवक ने पत्नी को किसी अन्य युवक के साथ देख लिया था जिसके चलते पत्नी द्वारा हत्या कराने के बाद शव कब्रिस्तान में लटकवाया गया है। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।