कोल: नई बस्ती में पेयजल समस्या को लेकर क्षेत्रीय लोगों ने सड़क पर बाल्टी-डब्बे रखकर किया प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
Koil, Aligarh | Mar 22, 2024 थाना बन्ना देवी के नई बस्ती में पेयजल समस्या को लेकर आज क्षेत्रीय लोग एकत्रित हो गए और सड़क पर बाल्टी-डब्बे रखकर नगर निगम के विरुद्ध जोरदार प्रदर्शन किया है, इस दौरान क्षेत्रीय लोगों ने नगर निगम के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करते हुए समस्या का समाधान कराये जाने की मांग की है।