कोल: थाना महुआ खेड़ा क्षेत्र के अंतर्गत घर में घुसकर दबंग बुजुर्ग से मांगी चौथ, बुजुर्ग की बेटी ने की पुलिस से शिकायत
Koil, Aligarh | Mar 22, 2024 बुजुर्ग को अकेला पाकर दबंग युवक ने घर में घुसकर बुजुर्ग से मांगी चौथ, चौथ ना देने पर उक्त दबंग ने बुजुर्ग के साथ मारपीट कर डाली, जिसकी वजह से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। बुजुर्ग का इलाज अस्पताल में चल रहा है। बुजुर्ग की बेटी के द्वारा इस संदर्भ में दबंग के खिलाफ शुक्रवार करीब 5 बजे पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही की कर दी है।