कोल: थाना सासनी गेट क्षेत्र के अंतर्गत दबंगों ने युवक को फोन कर के बुलाया, युवक को मारपीट कर दबंग वहां से भाग गए
Koil, Aligarh | Mar 22, 2024 युवक को अपने कार्यालय पर बुलाकर कुछ दबंग किस्म के लोगों ने मारपीट कर किया घायल, जिसकी वजह से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक के साथ मारपीट कर उक्त लोग वहां से भाग निकले, इस संदर्भ में युवक के द्वारा शुक्रवार करीब 3:00 बजे संबंधित थाने में उक्त लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज का कार्रवाई की बात कही है।