अकलतरा: बुचीहरदी गांव में विकास के दावों की खुली पोल, श्मशानघाट में नहीं है शेड
बुचीहरदी गांव के मुक्तिधाम तक जाने का रास्ता भी कीचड़ से भरा है। यहां जाते वक्त लोग गिर जाते हैं. साथ ही, मुक्तिधाम में बैठने की व्यवस्था नहीं है। शेड नहीं होने से ग्रामीणों की मुश्किलें तब बढ़ जाती है, जब बारिश होती है और अंतिम संस्कार होते रहता है। ऐसी ही तस्वीर बुचीहरदी गांव से सामने आई है, जिसने विकास के दावों की पोल खोल दी है।