अकलतरा: अकलतरा ओवरब्रिज के पास ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग व्यक्ति की हुई मौत
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुलमुला थाना क्षेत्र के झूलन-पकरिया गांव निवासी अमृत लाल नायक, सुबह घर से बिना कुछ बताए बस से अकलतरा की ओर आया था। इसके बाद अकलतरा ओवरब्रिज के पास वह ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद अकलतरा पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस ने बताया कि अमृतलाल की उम्र अधिक है।