अकलतरा: तागा गांव में बर्तन मांजने तालाब गई महिला की दूसरे दिन मिली लाश, PM रिपोर्ट से होगा मौत का खुलासा
दरअसल, तागा गांव की महिला रीना कुमारी राठिया, स्कूली बच्चों को मध्याह्न भोजन परोसने के बाद बर्तन धोने के लिए स्कूल के पास तालाब में गई थी। बर्तन धोते समय महिला पानी में डूब गई. दूसरे दिन नहाने गए गांव के लोगों ने महिला की लाश को पानी में देखा। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।