अकलतरा: तरौद गांव की शराब दुकान के पास चखना दुकान से ₹15000 लेकर भागने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
दरअसल, तरौद गांव की शराब दुकान के पास बसंत यादव की चखना दुकान है। यहां कार में सवार 2 युवक आए और 15 हजार रुपये लेकर भाग गए। रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच शुरू की और CCTV की जांच की। इसके बाद दोनों आरोपी की पहचान अमन शर्मा और आनंद सिंह के रूप में हुई। इसके बाद अकलतरा पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।