कोडरमा: समाहरणालय में उपायुक्त ने विधानसभा चुनाव को लेकर सेक्टर मजिस्ट्रेट और सेक्टर पुलिस पदाधिकारी को दिए कई दिशा निर्देश
उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में आगामी विधानसभा चुनाव 2024 के आलोक में सेक्टर मजिस्ट्रेट और सेक्टर पुलिस पदाधिकारी का प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षु सुदीप सहाय द्वारा सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट और सेक्टर पुलिस पदाधिकारी को चुनाव प्रक्रिया से संबंधित सभी प्रकार के पहलुओं की जानकारी दिया गया।