कसिया: सड़क पर तड़प रही प्रसूता के लिए देव दूत बन कर आये एसआई महेश मिश्रा व अजित कुमार
तमकुहीराज नगर पंचायत कार्यालय के मोड़ पर फोरलेन के सर्विस रोड के नाली के स्लैप पर एक महिला ने बच्चे को जन्म देने के बाद प्रसव पीड़ा से कराह रही थी। वहां से गुजर रहे लोग तमाशबीन तो बन रहे थे। पर किसी ने मदद नहीं कि। एसआई महेश मिश्र व अजित कुमार भीड़ देख वहां पहुँचे और घटना की जानकारी होते ही चौराहे से टैम्पू लाकर प्रसूता को अस्पताल भेजवाया।